बहराइच: डीजीपी ने सीओ को सिल्वर मेडल से किया सम्मानित…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा को डीजीपी ने सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया है। इससे साथी पुलिसकर्मियों में हर्ष का माहौल है।  नानपारा पुलिस क्षेत्राधिकारी के पद पर डॉक्टर जंग बहादुर यादव की तैनाती है। वह मिहीपुरवा सर्किल का जिम्मा भी देख रहे हैं। सीओ के कार्यकाल में दोनों सर्किल में हुआ बेहतर काम पुलिस क्षेत्राधिकारी …

बहराइच। पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा को डीजीपी ने सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया है। इससे साथी पुलिसकर्मियों में हर्ष का माहौल है।  नानपारा पुलिस क्षेत्राधिकारी के पद पर डॉक्टर जंग बहादुर यादव की तैनाती है। वह मिहीपुरवा सर्किल का जिम्मा भी देख रहे हैं।

सीओ के कार्यकाल में दोनों सर्किल में हुआ बेहतर काम

पुलिस क्षेत्राधिकारी के कार्यकाल में दोनों सर्किल में बेहतर कार्य हुआ है। उत्कृष्ट कार्यो के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान किए जाने वाले पुरस्कारों को डीजीपी उत्तर प्रदेश मुकुल गोयल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों  मेडल वितरित किए।

मिहीपुरवा व नानपारा सर्कल की कमान सम्हाल रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव को उत्कृष्ट कार्यो के लिए डीजीपी द्वारा सिल्वर मेडल शौर्य पदक प्रदान किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव को मेडल देकर सम्मानित किया।

डीजीपी द्वारा सम्मानित होंने पर डीएम ने दी बधाई

सीओ के सम्मानित होने पर जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार सहित पुलिस विभाग को बधाई दी है। इसके अलावा प्रतिसार निरीक्षक, महिला कांस्टेबल समेत अन्य को पुरस्कार मिला है।

ये भी पढ़ें: 

अयोध्या: मंडलायुक्त ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट मौन रहने की अपील की…

ये भी पढ़ें: 

पाकिस्तान में ‘जिहाद’ के लिए फंड जुटाने की इजाजत किसी को नहीं: लाहौर हाई कोर्ट

ये भी पढ़ें: 

रामपुर : किशोर से कुकर्म करने में अज्ञात पर मुकदमा

 

संबंधित समाचार