बरेली: अब देहात क्षेत्र में कूच कर रहा कोरोना
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अब तक शहरी क्षेत्र में संक्रमित अधिक मिल रहे थे लेकिन अब देहात क्षेत्र में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। सर्विलांस सेल से मिली रिपोर्ट के अनुसार देहात क्षेत्र में पांच फीसदी तक कोरोना के नये …
बरेली, अमृत विचार। जिले में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अब तक शहरी क्षेत्र में संक्रमित अधिक मिल रहे थे लेकिन अब देहात क्षेत्र में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। सर्विलांस सेल से मिली रिपोर्ट के अनुसार देहात क्षेत्र में पांच फीसदी तक कोरोना के नये मामलों में इजाफा हुआ है जिससे विभागीय अधिकारियों में खलबली मची हुई है।
जिला सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के अनुसार जनवरी की शुरुआत में कोरोना के नये मामलों में करीब 75 फीसदी शहरी मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो रही थी। देहात क्षेत्र के मरीज करीब 35 फीसदी ही थे लेकिन बीते एक सप्ताह से देहात क्षेत्र में संक्रमितों के नये मामलों में आंकड़ा पांच फीसदी बढ़कर 40 फीसदी तक पहुंच गया है।
दूसरी लहर में चुनाव से बढ़ा था संक्रमण
अधिकारियों के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में पंचायत चुनाव का ऐलान हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। चुनाव संपन्न होने के बाद कई संक्रमित शिक्षकों ने दम भी तोड़ा था। वर्तमान में विधान सभा का चुनाव है। देहात क्षेत्र में कोरोना के नये मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में यहां संक्रमण के हालात न बिगड़े इसलिए विभाग की ओर से टीमें गठित कर कोरोना सैपंलिंग बढ़ाने की कवायद की जाएगी।
यह भी पढ़े-
बरेली: कोच से निकला धुआं, तीन घंटे लेट हुई अवध असम एक्सप्रेस
