बरेली: नवविवाहित साली के पति को जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। मौसेरे जीजा ने पहले साली की शादी में झगड़ा किया। उसके बाद साली के मोबाइल पर अश्लील फोटो व मैसेज भेजने शुरू कर दिए। नवविवाहिता के भाई ने जब विरोध किया तो आरोपी उसके बहनोई को जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती के भाई की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी …

बरेली,अमृत विचार। मौसेरे जीजा ने पहले साली की शादी में झगड़ा किया। उसके बाद साली के मोबाइल पर अश्लील फोटो व मैसेज भेजने शुरू कर दिए। नवविवाहिता के भाई ने जब विरोध किया तो आरोपी उसके बहनोई को जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती के भाई की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने बताया कि 12 दिसंबर 2021 को उसने अपनी बहन की शादी की थी। शादी समारोह में बिथरी चैनपुर निवासी उसके मौसेरे जीजा भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा कर झगड़ा किया। किसी तरह विवाद शांत कराकर शादी संपन्न कराई गई।

युवक का आरोप है कि शादी के बाद से उसका मौसेरा जीजा उनकी बहन और उसके पति व अन्य परिजनों को परेशान कर रहा है। आरोपी ने बहन के व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील फोटो व मैसेज भेजे। मना किया तो भी आरोपी नहीं माना। इस पर युवती ने भाई से शिकायत की। भाई ने मौसेरे जीजा को समझाने का प्रयास किया।

गुस्साए मौसेरे जीजा ने उसके बहनोई को जान से मारने की धमकी दी। युवक ने सुभाषनगर पुलिस से मामले की शिकायत की। आरोपों की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढ़े-

बरेली: बसपा से आज तक महिला विधायक की नहीं हो सकी ताजपोशी

संबंधित समाचार