रायबरेली: गणतंत्र दिवस पर आन, बान और शान से फहराया गया तिरंगा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में 73 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। साथ ही डीएम व सीडीओ ने लोगों ने तिरंगे झंडे एवं गणतंत्र दिवस के गौरवशाली इतिहास तथा उसके महत्व के बारे में बताया। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने 73वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण कर कहा कि गणतंत्र दिवस झंडे के गौरवशाली …

रायबरेली। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में 73 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया। साथ ही डीएम व सीडीओ ने लोगों ने तिरंगे झंडे एवं गणतंत्र दिवस के गौरवशाली इतिहास तथा उसके महत्व के बारे में बताया।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने 73वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण कर कहा कि गणतंत्र दिवस झंडे के गौरवशाली इतिहास के साथ ही हमारे अगणित देश भक्तों तथा अमर बलिदानियों जिन्होंने जीवन भर संघर्ष कर जो स्वाधीनता हासिल कराई थी उनके महत्व व उनकी कुर्बानियों को स्मरण दिलाता है।

गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी ने महापुरुषों को किया नमन

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान शिल्पी डा भीमराव अम्बेडकर, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, वीर अब्दुल हमीद आदि महापुरुषों को याद कर नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस समय गणतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार मतदान का त्योहार है। प्रदेश में हो रहे लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार में शत-प्रतिशत भाग लेकर अपने प्रदेश में सुशासन एवं समावेशी सम्पूर्ण विकास के लिए अपनी सरकार का चयन करें, इससे हम लोकतंत्र की नींव को मजबूती देंगे।

डीएम ने शहीदों के परिजनों, स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित

इसी दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रेम प्रकाश उपाध्याय ने स्वतंत्रता सेनानी व शहीदों के परिजनों को शाल एवं माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर सीडीओ प्रभास कुमार, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार व प्रेम प्रकाश उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, मुख्य कोषाधिकारी जितेन्द्र सिंह, एडीआईओ इंजेश सिंह व सूचना विभाग के प्रचार सहायक बड़े लाल यादव सहित महेश त्रिपाठी, जेएस सेंगर, कुमारी देवी, विनोद कुमार, अनिल मिश्रा आदि उपस्थित रहे। इसी तरह पुलिस लाइन में परेड हुई। इसमें पुलिसकर्मियों ने तिरंगा को सलामी दी। एसपी श्लोक कुमार ने तिरंगा की आन, बान और शान की शपथ दिलाई।

वहीं फिनिक्स हॉस्पिटल व ट्रामा सेंटर नेहरू नगर में बड़े हर्षोल्लास एवं आकर्षक ढंग से गणतंत्रदिवस व अमृत महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर सभासद एसपी सिंह व सावित्री यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत हॉस्पिटल प्रांगड़ में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर राष्ट्रगान से हॉस्पिटल परिसर गुंजायमान हो गया।भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा मो इरसाद ने कहा की हम व हमारे स्टाप के सभी लोगों का लक्ष्य है कि मरीजों को अच्छी से अच्छी सुविधा देना है। इस मौके पर अस्पताल के डायरेक्टर इकरार हुसैन,मैनेजर योगेश त्रिवेदी, डा आलोक श्रीवास्तव, सनी सिंह,अनुजा यादव,राजेश शुक्ला,सिकन्दर,कुलदीप त्रिवेदी,नौसाद हुसैन,आदित्य चौधरी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: उप्र में कोरोना की नई गाइडलाइन, 50 प्रतिशत कर्मचारी ही आएंगे कार्यालय…

संबंधित समाचार