लखनऊ: टिकट कटने की अफवाह से भाजपा विधायक को पड़ा दिल का दौरा…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट के दावेदारों के लिए पार्टी की प्रत्याशी सूची का इंतजार और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी प्रत्याशी सूचियां अब जान जोखम में डाले दे रहा हैं। मामला फतेहपुर की बिंदकी विधानसभा सीट का हैं। जहां से भाजपा विधायक करण सिंह पटेल को उनका टिकट कटने की सूचना …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट के दावेदारों के लिए पार्टी की प्रत्याशी सूची का इंतजार और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी प्रत्याशी सूचियां अब जान जोखम में डाले दे रहा हैं। मामला फतेहपुर की बिंदकी विधानसभा सीट का हैं। जहां से भाजपा विधायक करण सिंह पटेल को उनका टिकट कटने की सूचना मिलने पर दिल का दौरा पड़ गया। फिलहाल वह कानपुर के ह्दय रोग अस्पताल में भर्ती है और उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही हैं।

कानपुर के ह्रदय अस्पताल में भाजपा विधायक को किया गया रेफर

विधायक प्रतिनिधि बिपिन पटेल ने फोन पर अमृत विचार को बताया कि गुरुवार शाम को सोशल मीडिया पर भाजपा प्रत्याशियों की एक फर्जी सूची जारी हो गई। इस सूची में बिदंकी विधानसभा सीट से विधायक करण सिंह पटेल के स्थान पर किसी अन्य का नाम था। इस फर्जी सूची की खबर वायरल होते ही करण पटेल के समर्थकों का उनके आवास पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया।

समर्थकों ने विधायक करण पटेल से भी इस बाबत बात की। इसी दौरान करण सिंह पटेल को दिल का दौरा पड़ गया। जिस पर उन्हे स्थानीय अस्पताल में दिखाया गया, जहां से उन्हे कानपुर के ह्दय रोग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति बेहतर है।

बता दे कि बिंदकी विधानसभा सीट पर अभी भाजपा प्रत्याशी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं लेकिन गुरुवार को ही कांग्रेस के दिग्गज नेता राकेश सचान भाजपा में शामिल हो गये है। इसी के बाद से यह कयास लगाया जा रहा था कि राकेश सचान बिंदकी से चुनाव लड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: बरेली: सीईओ ने स्मार्ट सिटी के कामों का मांगा हिसाब

संबंधित समाचार