बरेली: महिला अस्पताल में फटा ट्रांसफार्मर, टूटा शीशे का गेट
बरेली, अमृत विचार। मंगलवार देर रात करीब 1 बजे अचानक जिला महिला अस्पताल में तेज धमके जैसी आवाज हुई। भर्ती मरीज व कर्मी सकते में आ गए। पूरे अस्पताल में अंधेरा छा गया। दरअसल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिक कार्यालय के बाहर लगा ट्रांसफार्मर फट गया था। जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगा था, वहा से धुआं उठ …
बरेली, अमृत विचार। मंगलवार देर रात करीब 1 बजे अचानक जिला महिला अस्पताल में तेज धमके जैसी आवाज हुई। भर्ती मरीज व कर्मी सकते में आ गए। पूरे अस्पताल में अंधेरा छा गया। दरअसल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिक कार्यालय के बाहर लगा ट्रांसफार्मर फट गया था। जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर लगा था, वहा से धुआं उठ रहा था। स्टाफ ने तुंरत सीएमएस को सूचना दी। गनीमत रही कि यह हादसा देर रात हुआ, यदि दिन में होता तो जानमाल को नुकसान हो सकता था। स्टाफ के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि अस्पताल के जिस परिसर में ओपीडी संचालित होती है, वहां शीशे का गेट टूट गया।
ट्रांसफार्मर में पानी जाने से हुआ हादसा
जिला महिला अस्पताल की बिजली कर्मचारी मॉम्पी ने बताया कि जिस परिसर में ट्रांसफार्मर लगा है। वहां बीते दिनों हुई बारिश के चलते ट्रांसफार्मर में पानी चला गया था। जिस कारण हादसा हुआ। वहीं, ओवर लोडिंग की कोई शिकायत नहीं है। यहां बिजली की खपत 180 किलोवाट है। वहीं, ट्रांसफार्मर की क्षमता 400 किलोवॉट से अधिक है।
पुराना ट्रांसफार्मर लगाया, बिजली विभाग को भेजा पत्र
हादसे के बाद अस्पताल की सप्लाई जनरेटर से चालू की गई। वहीं, प्रबंधन ने फौरन बिजली विभाग को इस बाबत सूचना दी। विभाग की ओर से यहां पुराना ट्रासंफार्मर लगाया गया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि जानमाल की हानि नहीं हुई है। बिजली विभाग को पत्र लिखकर नया ट्रांसफार्मर लगाने को कहा गया है।
