बरेली: हमारे पास ज्ञान है तो हम विश्व के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बन सकते हैं: डा. अशोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में बुधवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल, कुलपति डॉ. लता अग्रवाल और प्रति कुलपति डॉ. किरण अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। प्रति कुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल ने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए …

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में बुधवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ 73वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल, कुलपति डॉ. लता अग्रवाल और प्रति कुलपति डॉ. किरण अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। प्रति कुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल ने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को भारतीय संविधान को पढ़ना चाहिए।

इसमें निहित नियमों और कानूनों को अपने प्रतिदिन के जीवन में आत्मसात करना चाहिए। शिक्षा हमारा सबसे बड़ा हथियार है। यदि हमारे पास ज्ञान है तो हम विश्व के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बन सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुति भी दी। साथ ही यूनिवर्सिटी के अन्य विभागों में भी अति उत्साह के साथ ध्वजारोहण किया गया।

इस मौके पर रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्र मोहन, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भूषण कुमार, बीआईयू कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ. पुष्पेंद्र कनौजिया, डेंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सत्यजीत नायक, नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रियंका मसीह, डॉ. आशुतोष अग्रवाल, प्रशासनिक अधिकारी सीएस कांडपाल और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तसलीम खान भी मौजूद रहे। इधर डोहरा रोड पर रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डा. अशोक कुमार अग्रवाल, कुलपति डॉ. लता अग्रवाल और प्रति कुलपति डॉ. किरण अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान कॉलेज निदेशक डॉ. विशाल अग्रवाल समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

केशलता इंटरनेशनल स्कूल में ध्वजारोहण हुआ
73वें गणतंत्र दिवस पर बीसलपुर रोड स्थित नवदिया झादा के पास केशलता इंटरनेशनल स्कूल में स्कूल प्रबंधक डॉ. लता अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पीएस मुखर्जी समेत अन्य शिक्षकगणों ने विचार रखे। विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे। कोविड गाइडलाइन्स का पालन करते हुए कार्यक्रम किया गया।

संबंधित समाचार