बहराइच: चुनावी सभा में बिना अनुमति एकत्रित हुई भीड़, पूर्व विधायक समेत 150 लोगों पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर के झाला तरहर गांव में बिना अनुमति के पूर्व विधायक की ओर से चुनावी सभा की जा रही थी। विधानसभा के फ्लाइंग टीम प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर फोटोग्राफी की। पूर्व विधायक समेत 150 लोगों पर महामारी के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार …

बहराइच। पयागपुर के झाला तरहर गांव में बिना अनुमति के पूर्व विधायक की ओर से चुनावी सभा की जा रही थी। विधानसभा के फ्लाइंग टीम प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर फोटोग्राफी की। पूर्व विधायक समेत 150 लोगों पर महामारी के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता प्रभावी है। इसके बावजूद जन प्रतिनिधि भीड़ एकत्रित कर रहे हैं। पयागपुर विधान सभा के सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने भी कुछ ऐसा ही किया। विधान सभा क्षेत्र के झाला तरहर गांव में बिना अनुमति के ही पूर्व विधायक की ओर से सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित की गई। साथ ही लोगों को चुनावी सभा में संबोधित किया जाने लगा। इसकी जानकारी फ्लाइंग टीम ऑफिसर को लगी।

फ्लाइंग स्कॉट टीम पयागपुर के प्रभारी उप निरीक्षक सुभाष यादव, अवर अभियंता नलकूप अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल जाकिर हुसैन फारूकी, रोहित कुमार झाला गांव पहुंचे। यहां पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित मिली। इस पर प्रभारी ने भीड़ की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। इसके बाद थाने में जाकर तहरीर दी।

उप निरीक्षक सुभाष यादव की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व विधायक समेत 150 अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया ने बताया कि महामारी एक्ट समेत चुनाव आचार संहिता का मुकदमा दर्ज किया गया है।

चार दिन पूर्व भी दर्ज हुआ था केस

पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव के विरुद्ध चार दिन पूर्व भी मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें एसडीएम और थानाध्यक्ष ने बस स्टाप स्थित आवास पर काफी भीड़ देखी। तब चार नामजद और 350 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था।

पढ़ें- हांगकांग ने विदेश से आने वालों के लिए क्वारंटाइन की अवधि में किया बदलाव

संबंधित समाचार