UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसको मिला टिकट…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में नादिरा सुल्तान, रईस अहमद, हरगोविंद भार्गव समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं। Samajwadi Party releases a list of eight candidates for the upcoming Uttar Pradesh Assembly elections pic.twitter.com/FJRU7AgCiZ — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 28, 2022 …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में नादिरा सुल्तान, रईस अहमद, हरगोविंद भार्गव समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

पार्टी ने कासगंज की पटियाली विधानसभा से नादिरा सुल्तान, बदायूं से रईस अहमद, सीतापुर की सिधौली से हरगोविंद भार्गव, लखनऊ की मलिहाबाद से सुशीला सरोज को उम्मीदवार घोषित किया।

वहीं मोहनलालगंज से अम्बरीश पुष्कर, कानपुर देहात की सिकंदरा सीट से प्रभाकर पांडेय, कानपुर नगर के कानपुर कैंट से मोहम्मद हसन रूमी और बांदा से मंजुला सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

पढ़ें- UP Election 2022: दिल्ली एयरपोर्ट से निकलने पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- सत्ता का दुरूपयोग…

संबंधित समाचार