अयोध्या: घट रही कोरोना मरीजों की संख्या, लेकिन प्रोटोकॉल हो रहा जमकर उल्लंघन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन घटती जा रही है। हफ्ते भर से दहाई के आंकड़े में मरीज आने लगे हैं। यही नहीं कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या में भी खासा इजाफा हुआ है। हालांकि इस बीच लोग फिर से सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग करना भूल गए हैं। आम …

अयोध्या। जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन घटती जा रही है। हफ्ते भर से दहाई के आंकड़े में मरीज आने लगे हैं। यही नहीं कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या में भी खासा इजाफा हुआ है। हालांकि इस बीच लोग फिर से सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग करना भूल गए हैं। आम ही नहीं खास भी कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव आते ही सरगर्मियां बढ़ गई हैं।चौक-चौराहों पर लोग राजनीतिक चर्चा करते समय सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाना भूल गए हैं। राजनेता भी प्रचार करने जा रहे हैं तो उनके साथ काफी संख्या में लोग जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि कोरोना के घट रहे मरीजों को देख लोग प्रोटोकॉल फॉलो करना भूल गए हैं, लेकिन ये तूफान आने से पहले की शांति है।

गत दस जनवरी से जिले में केस डबल होना शुरू हुए थे। धीरे-धीरे 100 के ऊपर मरीज मिलने लगे। अचानक एक हफ्ते से मरीजों में काफी कमी आई है। गुरुवार को कोरोना के महज 25 मामले ही आए थे और 4 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली थी। फिलहाल जनपद में अब भी 303 केस एक्टिव हैं।

कोरोना को लोग हल्के में ले रहे हैं। मरीजों की संख्या कम होने पर कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर रहे हैं। यह गलत है। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग करते रहना चाहिए…डॉ. अजय राजा, सीएमओ, अयोध्या।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: मुजफ्फरनगर में अखिलेश व जयंत ने की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- भाजपा का होगा राजनीतिक पलायन

संबंधित समाचार