यूपी चुनाव: जेडीयू ने जारी की 15 स्टार प्रचारकों की सूची, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जनता दल यू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद ने शुक्रवार को 15 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसकी सूचना मुख्य चुनाव आयुक्त को भेज दी है। इस सूची में मुख्य रूप से जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और प्रधान महासचिव व प्रवक्ता …

लखनऊ। जनता दल यू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद ने शुक्रवार को 15 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसकी सूचना मुख्य चुनाव आयुक्त को भेज दी है। इस सूची में मुख्य रूप से जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और प्रधान महासचिव व प्रवक्ता केसी त्यागी है।

इसके अलावा पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन उपेंद्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामनाथ ठाकुर, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव व एमएलसी मौलाना गुलाम रसूल बलियावी, राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह, राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल, आरपी चौधरी, सुरेंद्र त्यागी, युवा जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार, डॉ. भरत पटेल, संजय धनगर और डॉ. केके त्रिपाठी हैं। इसकी सूची प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कार्यालय से जारी की।

पांच प्रवक्ताओं की सूची जारी

जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने मीडिया में पार्टी का पक्ष रखने के लिए पांच प्रवक्ताओं के नाम की सूची जारी की है। इसमें डॉ. केके त्रिपाठी, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, सुभाष पाठक, डॉ. आनंद सिंह और मनीष नंदन नामित किया गया है। डॉ. केके त्रिपाठी एवं सुभाष पाठक संगठन में प्रदेश महासचिव और मनीष नंदन प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-UP Elections 2022: शिवपाल यादव ने योगी पर साधा निशाना, अखिलेश को लेकर दिया बड़ा बयान

संबंधित समाचार