बरेली: प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने दी जान से मारने की धमकी
बरेली, अमृत विचार। प्रेम विवाह करने से नाराज परिजनों ने दंपति के पीछे बदमाश लगा दिए हैं। उनसे बचकर प्रेमी युगल जिला छोड़कर बरेली में रह रहा है। इसकी भनक लगते ही संदिग्ध लोग उनका पीछा करने लगे हैं। किसी तरह से बचकर दंपति ने अपनी जान बचाई है। प्रेमी युगल ने एडीजी ऑफिस में …
बरेली, अमृत विचार। प्रेम विवाह करने से नाराज परिजनों ने दंपति के पीछे बदमाश लगा दिए हैं। उनसे बचकर प्रेमी युगल जिला छोड़कर बरेली में रह रहा है। इसकी भनक लगते ही संदिग्ध लोग उनका पीछा करने लगे हैं। किसी तरह से बचकर दंपति ने अपनी जान बचाई है। प्रेमी युगल ने एडीजी ऑफिस में शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीलीभीत के बीसलपुर की रहने वाली आलिया ने बताया कि उसने कुछ समय पहले मोहल्ले के ही मोहम्मद हसरुद्दीन से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी शादी का पंजीकरण भी करा लिया लेकिन उनकी शादी से नाराज परिजन और रिश्तेदार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि उनकी हत्या कराने के लिए आरोपियों ने उनके पीछे बदमाश लगा दिए हैं। उनसे बचने के लिए वह दोनों बरेली में रह रहे हैं।
गुरुवार को दोनों लोग एडीजी के यहां आए और शिकायत की। इसके बाद वह लोग बाहर निकल रहे थे तभी उनको मारने की नियत से कुछ बदमाश उनके पीछे लग गए। उन्हें देखकर किसी तरह से वह लोग खुद की जान बचाकर वहां से भागे। पीड़ित प्रेमी युगल ने फिर से एडीजी के यहां पर मामले की शिकायत की है।
