बरेली: मीरगंज में तेंदुए का आतंक, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
बरेली,मीरगंज, अमृत विचार। बरेली की मीरगंज तहसील क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। दरअसल, मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के निवासी जितेंद्र कुमार की मीरगंज में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। रोजाना की तरह जितेंद्र मीरगंज से रात 11 बजे अपने घर लौट रहा था। इस दौरान …
बरेली,मीरगंज, अमृत विचार। बरेली की मीरगंज तहसील क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। दरअसल, मीरगंज थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव के निवासी जितेंद्र कुमार की मीरगंज में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। रोजाना की तरह जितेंद्र मीरगंज से रात 11 बजे अपने घर लौट रहा था।
इस दौरान उसे समसपुर और कपूरपुर गांव के बीच रास्ते में सड़क पार करता हुआ तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुआ देखते ही दहशत में आए जितेन्द्र ने गाड़ी की लाइट जलाकर तेंदुए का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। लेकिन लाइट देखकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।
वहीं गांव पहुंचकर जितेंद्र ने वीडियो दिखाते हुए जंगल में तेंदुआ होने की जानकारी ग्रामीणों को दी तो उनमें दहशत फैल गई। वहीं तेंदुआ देखने जाने का पता लगते ही आसपास के दूसरे गांवों में भी दहशत का माहौल है। शनिवार सुबह को दर्जनों ग्रामीण लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए, जहां तेंदुआ देखा गया था।
ग्रामीणों ने आसपास के खेतों में तेंदुए को तलाशना शुरू किया तो उन्हें वहां तेंदुए के पदचिन्ह मिले। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के रेंजर संतोष कुमार ने बताया कि तेंदुए की तलाश में टीमें लगाकर कॉम्बिंग की जा रही है। कपूरपुर गांव के लोगों को अलर्ट किया गया है कि इलाके के ग्रामीण झुंड बनाकर ही घर से निकलें।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: घर में घुसकर लूटपाट, तोड़फोड, महिलाओं से मारपीट
