लखनऊ: वाहन चेकिंग के दौरान सभासद की कार से बरामद हुआ छह लाख रुपए
लखनऊ। राजधानी में आचार संहिता को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। ठाकुरगंज पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को वाहन चेकिंग के दौरान सभासद अभिषेक अवस्थी की कार से 6.31 लाख रुपया बरामद किया है। इस मामले में भी पुलिस-प्रशासन की टीम जांच कर रही है। दूसरी तरफ गुडंबा थाना पुलिस ने भी …
लखनऊ। राजधानी में आचार संहिता को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। ठाकुरगंज पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को वाहन चेकिंग के दौरान सभासद अभिषेक अवस्थी की कार से 6.31 लाख रुपया बरामद किया है। इस मामले में भी पुलिस-प्रशासन की टीम जांच कर रही है। दूसरी तरफ गुडंबा थाना पुलिस ने भी वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 11.50 लाख रुपया नकद बरामद किया। वाहन स्वामी के नकदी के विषय में सही जानकारी उपलब्ध न करा पाने पर उसको सीज कर दिया। आयकर विभाग ने मामले की जांच जांच शुरू कर दी है।
वाहन चेकिंग में सभासद को पुलिस ने रोका, हुआ खुलासा
ठाकुरगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बंधा रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काकोरी की तरफ से आ रहे सभासद अभिषेक अवस्थी की कार को रोका गया। चेकिंग के दौरान कार में 6.30 लाख रुपये बरामद हुए। अभिषेक अवस्थी काकोरी के वार्ड नंबर छह पठान गढ़ी के पार्षद हैं। उनकी गाड़ी में एक साथी और बैठा था। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान नकदी सभासद की कार से बरामद हुई है। वह नकदी का सही हिसाब नहीं दे सके। साथ चुनाव अचार संहिता के चलते रकम को सीज कर दिया गया। संबंधित विभाग को भी जानकारी दे दी गई है।
ठेकेदार की कार से बरामद हुआ 11.50 लाख रुपया
गुडंबा इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक कार को रोका गया। चेकिंग करने में उसमें 11.50 लाख रुपया नकद बरामद हुआ। यह पैसा कार में तीन लोगों के पास था। वह लोग पैसे का सही ब्यौरा नहीं दे सके। प्रतापगढ़ कटरा मेदनीगंज के राजेन्द्र कुमार पटेल के पास से 5 लाख रुपये, रायबरेली सलोन निवासी रोहित के पास से तीन लाख और रायबरेली सरायपरस मलकाना के इमरान के पास से 3.5 लाख रुपया मिला। नकदी बरामदगी को लेकर उच्चाधिकारियों और संबंधित विभाग को अवगत कराया गया। साक्ष्य के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बोले- तीन अंकों में सिमट जाएंगे सपा, बसपा और कांग्रेस के उम्मीदवार
