लखनऊ: नशे में धुत युवक ने अधेड़ पर कुल्हाड़ी से किया वार, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। सुबह गांव वालों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने नशेबाजी के विवाद में पड़ोसी गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही …

लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। सुबह गांव वालों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने नशेबाजी के विवाद में पड़ोसी गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है। सीओ बीकेटी नवीना शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को थाना इटौंजा क्षेत्र के गांव भिखारीपुर निवासी अमृतलाल (53) की हत्या कर दी गई।

अमृत लाल की नशेबाजी के चलते पत्नी से कई साल पहले तलाक हो गया था। नशेबाजी के चलते घर से अलग गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर रहने लगा। जहां पर नशेबाजों का उठना बैठना था। मृतक के भाई राम विलास भाई ने अजय मिश्र नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह लोग रोज यहां गांजा व शराब पीने एकत्र होते थे। इस दौरान कई बार विवाद भी हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर शुक्लानपुरवा निवासी अजय मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

नशे में रहता है अजय, साथ में रखता है कुल्हाड़ी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अजय मिश्र नशे का आदी है। हमेशा अपने साथ कुल्हाड़ी लेकर चलता है। नशे में उसकी कई बार लोगों से विवाद हो चुका है। इस दौरान वह हमलावर हो जाता है। पिछले दिनों भी एक युवक के कुल्हाडी मार दी थी। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें:-गृह मंत्री अमित शाह गोवा में रविवार को तीन जनसभाओं को करेंगे संबोधित

संबंधित समाचार