फतेहपुर में प्रचार करने पहुंचीं बीजेपी विधायक के विरोध में लगे नारे, यह रही वजह…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। कौशांबी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने हुए विरोध के बाद शुक्रवार को फतेहपुर जनपद में विधानसभा क्षेत्र खागा से वर्तमान बीजेपी विधायक कृष्णा पासवान को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। बीजेपी नेता के सामने ही मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। सैकड़ों की भीड़ देखकर कृष्णा पासवान वापस लौटने पर मजबूर …

फतेहपुर। कौशांबी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने हुए विरोध के बाद शुक्रवार को फतेहपुर जनपद में विधानसभा क्षेत्र खागा से वर्तमान बीजेपी विधायक कृष्णा पासवान को जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। बीजेपी नेता के सामने ही मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। सैकड़ों की भीड़ देखकर कृष्णा पासवान वापस लौटने पर मजबूर हो गईं।

छुट्टा गायों पर दिए बयान के बाद विधायक का हो रहा विरोध

मालूम हो कि 23 जनवरी को अन्ना गायों पर दिए गए बयान के बाद से किसानों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। इसके बाद से लगातार विधायक को क्षेत्र में चुनावी प्रचार के दौरान लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को बीजेपी से तीन बार रहीं विधायक कृष्णा पासवान के मुंह पर उनकी ही विधानसभा के सैकड़ों ग्रामीणों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए हैं।

नारे सुनने और युवाओं का विरोध झेलने के बाद अपने समर्थकों के साथ विधायक कृष्णा पासवान वापस चली आईं। यह घटनाक्रम शुक्रवार को खागा विधानसभा क्षेत्र के लोधौरा गांव में हुआ है। जहां पासवान गांव में चुनाव का प्रचार करने पहुंची थीं।

किशनपुर थानाक्षेत्र में प्रचार करने पहुंची थीं बीजेपी विधायक

खागा विधानसभा के किशनपुर थाना क्षेत्र के लोधौरा गांव में शुक्रवार की सुबह भाजपा की निवर्तमान विधायक कृष्णा पासवान चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में अपने दर्ज़नों समर्थकों के साथ जनसंपर्क करने पहुंची थीं।

इस दौरान मौजूद प्रधान संदीप मौर्य, कमल सिंह, जितेन्द्र सिंह, अनिल कुमार शुक्ला, पवन सिंह, सुधीर सिंह, भानु प्रताप सिंह व कमांडो राकेश सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यकाल पूरा होने के बाद भी गांव की बदहाल व्यवस्थाओं स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसे मूल समस्याओं से नाराज होकर विधायक कृष्णा पासवान के ही सामने ग्रामीणों ने पहले काम बाद में वोट की बात कहते हुए जमकर कृष्णा पासवान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान साथ में रहे विजयीपुर ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी ने भीड़ में नारे लगाते वीडियो बनाने को मना किया, लेकिन किसी ने विरोध प्रदर्शन का ये वीडियो बना लिया।

ये भी पढ़ें: सिंगापुर में पिछले साढ़े पांच साल में धोखाधड़ी के शिकार लोगों को 71.2 करोड़ डॉलर का हुआ नुकसान

संबंधित समाचार