बहराइच: मतदान प्रशिक्षण कार्यक्रम में नदारद मिले 98 कर्मचारी, दर्ज हुआ केस…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज में मतदान प्रशिक्षण चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को 98 कर्मचारी नदारद रहे। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रशिक्षण चल रहा है। शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे …

बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज में मतदान प्रशिक्षण चल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को 98 कर्मचारी नदारद रहे। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रशिक्षण चल रहा है। शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन 98 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये।

मतदान प्रशिक्षण कार्यक्रम में गायब होने पर मिला नोटिस

अनुपस्थित पाये गये कार्मिकों का वेतन बाधित करने के साथ-साथ नोटिस जारी किया जा रहा है। अनुपस्थित कार्मिकों की ओर संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सम्बन्धित के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की सुसंगत धाराओं में कठोर कार्यवाही के साथ-साथ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण के प्रथम दिन 60 व दूसरे दिन 71 मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाये गये थे। जिन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी की गयी है।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव: आप ने जारी की 40 प्रत्याशियों की 5वीं सूची, योगी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे विजय

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज