बरेली: मनोज जायसवाल पर दर्ज रिपोर्ट पहुंची एसआईटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली,अमृत विचार। शराब कारोबारी मनोज जायसवाल पर बारादरी थाना में दर्ज रिपोर्ट भी एसआईटी लखनऊ के पास पहुंच गई है। एक दिन पहले ही मनोज को लखनऊ एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। उसने एसटीएफ को कोई राज बताए हैं। अब इस मामले में जल्द और भी गिरफ्तारी हो सकती हैं। कभी जमीनों की दलाली करने …

 बरेली,अमृत विचार। शराब कारोबारी मनोज जायसवाल पर बारादरी थाना में दर्ज रिपोर्ट भी एसआईटी लखनऊ के पास पहुंच गई है। एक दिन पहले ही मनोज को लखनऊ एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। उसने एसटीएफ को कोई राज बताए हैं। अब इस मामले में जल्द और भी गिरफ्तारी हो सकती हैं।

कभी जमीनों की दलाली करने वाले मनोज जायसवाल ने 20 साल के अंदर करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर दिया। शराब फैक्ट्री में सेटिंग और आबकारी अफसरों को मोटी रिश्वत देकर उसने एक ही पास पर दो ट्रक निकलवाकर करोड़ों की एक्साइज ड्यूटी चोरी कर अपना फायदा किया।

अब उसकी कानुपर, उन्नाव और बरेली में देशी की शराब की दुकाने हैं। पुलिस को मार्च 2021 में बारादरी के हरुनगला में एक ट्रक शराब बरामद हुई थी। उस समय फतेहगंज पश्चिमी के चालक संजय को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि वह शराब कारोबारी मनोज जायसवाल के कहने पर शराब लेकर आया था।

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर मनोज और संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने मनोज की बहुत तलाश की लेकिन उसका पता नहीं लग सका। बारादरी में दर्ज आबकारी अधिनियम के मामले को कुछ समय पहले लखनऊ की एसआईटी में भेज दिया गया। अब उसकी जांच भी वहीं से की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

बरेली: बिहार में हंगामे के बाद जंक्शन पर बनाया सहायता केंद्र

संबंधित समाचार