रामपुर: बीडीओ पर कमीशनखोरी का आरोप, ग्राम प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर, अमृत विचार। हसनपुर ब्लॉक के अधिकारियों पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए प्रधानों ने नारेबाजी करते हुए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पीड़ित प्रधानों ने ब्लॉक के अधिकारियों पर कमीशनखोरी एवं प्रधानों को अपमानित करने का आरोप भी लगाया। हसनपुर ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। …

हसनपुर, अमृत विचार। हसनपुर ब्लॉक के अधिकारियों पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए प्रधानों ने नारेबाजी करते हुए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पीड़ित प्रधानों ने ब्लॉक के अधिकारियों पर कमीशनखोरी एवं प्रधानों को अपमानित करने का आरोप भी लगाया।

हसनपुर ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। कुछ दिन पूर्व भी क्षेत्रीय विधायक के यहां प्रधानों ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोला था और उसी कड़ी में 3 जनवरी को ग्राम पंचायत मंगरौली के ग्राम प्रधान जसवीर सिंह ने कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए, ब्लॉक कार्यालय स्टॉफ पर फाइल फेंकने का आरोप लगाते हुए अपने प्रधान साथियों के साथ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।

शनिवार को भी प्रधान संघ की ब्लाक अध्यक्ष शीतल चौधरी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने बीडीओ पर प्रधानों को अपमानित करने एवं कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और अपना विरोध जताया। ग्राम प्रधानों का आरोप था कि बिना कमीशन लिए निर्माण कार्यों की फाइलें पास नहीं की जा रहीं। ग्राम रोजगार सेवक के माध्यम से कमीशन लेकर ब्लॉक के अधिकारी निर्माण कार्यों की फाइलें पास कर रहे हैं और इसी के साथ ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों को अपमानित भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है उस पर अंकुश लगाया जाये। पीड़ित प्रधानों द्वारा इसकी शिकायत मोबाइल के माध्यम से अधिकारियों से भी की गई। प्रदर्शन करने वालों में सोनू चौहान, जय विंदर, लोकेश चौहान, कमल सिंह, रिफाकत अली, आफताब आलम, राकेश सिंह, ताराचंद, जसवीर सिंह खड़गवंशी, सुरेंद्र सिंह, विशाल सिंह, देशराज पाल, ठाकुर भानु प्रताप सिंह, देवेश सिंह आदि प्रधान मौजूद रहे। ताराचंद, ग्राम प्रधान, माजरा भगवानपुर ने कहा ब्लॉक कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बीडीओ के द्वारा निर्माण कार्यों की फाइल पास करने के नाम पर कमीशन मांगा जाता है।

संबंधित समाचार