लखीमपुर-खीरी: जिले में 258 और कोरोना संक्रमित मिले
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को 258 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। खासबात यह है कि इनमें एक साल से लेकर 11 साल तक के आठ बच्चे और 12 किशोर भी शामिल हैं। शनिवार को कोराना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3636 पहुंच …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। जिले में लगातार कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को 258 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। खासबात यह है कि इनमें एक साल से लेकर 11 साल तक के आठ बच्चे और 12 किशोर भी शामिल हैं। शनिवार को कोराना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3636 पहुंच गई है। वहीं ३ लोग स्वस्थ्य हुए हैं। जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार जारी है। संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
बाजारों से सड़कों तक भीड़भीड़ देखी जा रही है। शासन के सख्त निर्देशों के बाद भी लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। संक्रमण की तीसरी लहर में बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं। शनिवार को लैब से कुल 1130 रिपोर्ट प्रशासन को प्राप्त हुई, जिसमें 178 पॉजिटिव व 952 नेगेटिव हैं। इसके अलावा 55 एंटीजन, एक ट्रूनाट व एक अन्य लैब से 24 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह जिले में शनिवार को 258 पॉजिटिव मिले हैं। खासबात यह है कि इन संक्रमितों में एक साल की आयु से लेकर 11 साल तक के आठ बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा 12 किशोर भी हैं।
जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3636 पहुंच गई है। 2184 संक्रमितों स्वस्थ्य हुए हैं, इसके बाद भी जिले में एक्टिव केसों की संख्या अब 1447 पहुंच गई है।
फैक्ट फाइल
कुल केस 3636
रिकवरी 2184
एक्टिव केस 1447
