बरेली: भाजपा के स्टार प्रचारक समर्थन जुटाने मैदान में उतरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली,अमृत विचार। भाजपा के स्टार प्रचारकों का बरेली में जनसंपर्क तेज हो गया है। स्टार प्रचारक आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप कई दिनों से क्षेत्र में सक्रिय रहकर बिथरी चैनपुर, फरीदपुर और आंवला के प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांग रहे हैं। दो दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी फरीदपुर, बरेली शहर और भोजीपुरा …

 बरेली,अमृत विचार। भाजपा के स्टार प्रचारकों का बरेली में जनसंपर्क तेज हो गया है। स्टार प्रचारक आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप कई दिनों से क्षेत्र में सक्रिय रहकर बिथरी चैनपुर, फरीदपुर और आंवला के प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांग रहे हैं।

दो दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी फरीदपुर, बरेली शहर और भोजीपुरा सीट के प्रत्याशियों के लिए पत्रक बांटकर समर्थन जुटाया। अब स्टार प्रचारक उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को आ रहे हैं। वह बहेड़ी और देवचरा में प्रभावी मतदाता संवाद और सामाजिक वर्ग बैठक को संबोधित करेंगे।

केशव सुबह गाजियाबाद से हैलीकाप्टर से उड़ेंगे और करीब 10:45 बजे पुलिस लाइन बरेली में पहुंचेंगे। उसके बाद सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता करेंगे और उसके बाद 11:45 बजे बहेड़ी के रामलीला ग्राउंड में पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल जाएंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।

इसके बाद डोर टू डोर जनसंपर्क कर प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के लिए समर्थन जुटाएंगे। इसके बाद दोपहर करीब 1.40 बजे हैलीकाप्टर से देवचरा बाजार स्थल पहुंचेंगे। यहां पर बिथरी चैनपुर प्रत्याशी डा. राघवेंद्र शर्मा के समर्थन में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल ने बताया कि केशव प्रसाद मौर्या प्रभावी मतदाता संवाद, सामाजिक वर्ग बैठक करेंगे। इसके बाद वह फिर गाजियाबाद निकल जाएंगे।

संबंधित समाचार