UP Election 2022: ओवैसी ने सपा और भाजपा पर हमला, ओपी राजभर पर भी साधा निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे की सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। राजनीतिक दलों में वार-पलटवार का दौर जारी है। इसी कड़ी में सांसद व AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों के टिकट काटने पर समाजवादी पार्टी (सपा) और उसकी सहयोगी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा, अखिलेश और सुभासपा …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे की सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। राजनीतिक दलों में वार-पलटवार का दौर जारी है। इसी कड़ी में सांसद व AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों के टिकट काटने पर समाजवादी पार्टी (सपा) और उसकी सहयोगी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।

ओवैसी ने कहा, अखिलेश और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर को लगा कि मुसलमान उनका कैदी है, आंख बंद करके एकतरफा वोट देगा। वहीं तरफ AIMIM प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम इस बार भाजपा को हराएंगे और सपा को भी सबक सिखाएंगे।

ट्वीट के जरिए सपा और भाजपा पर हमला करते हुए ओवैसी ने कहा, सपा ने मुसलमानों के 50% टिकट काट दिए। अखिलेश-राजभर को लगा मुसलमान उनका कैदी है, आंख बंद करके एक तरफा वोट देगा। इस बार बीजेपी को हराएंगे और गुरूर में डूबी सपा को भी सबक सिखाएंगे। बाक़ी सपा के ‘मुस्लिम चेहरे’ दरी बिछाओ आंदोलन में लगे रहें।

इसके आगे ओवैसी ने कहा, दूसरी ओर सपा जानती है कि अति-पिछड़े समाज के भाई ऐसा अपमान नहीं सहेंगे। वैसे कई मुसलमान बिरादरियां भी अति-पिछड़ों में गिनी जाती हैं, लेकिन अखिलेश समझ रहे हैं कि उन्हें सामाजिक न्याय की जरूरत नहीं है। मुशायरों से उनका पेट भर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-राजस्थान: कई इलाकों में सर्दी का दौर जारी, अगले 48 घंटों में सर्दी से राहत मिलने की संभावना

संबंधित समाचार