मुजफ्फरनगर: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में रविवार को कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कस्बा खतौली के मौहल्ला देवीदास निवासी अजीत कार से गंगनहर पटरी पर जा रहा था दूसरी ओर से एक …

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में रविवार को कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कस्बा खतौली के मौहल्ला देवीदास निवासी अजीत कार से गंगनहर पटरी पर जा रहा था दूसरी ओर से एक बाइक पर तीन लोग आ रहे थे कि नहर पटरी मार्ग पर कार और बाइक की आमने सामने की भिडन्त हो गयी।

इस भिड़न्त में बाइक सवार महिला रशिचंद की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि आमिर और महबूब घायल हो गये। हादसे में कार चालक अजित भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: अब आठ फरवरी तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान, कोविड को देखते हुए लिया निर्णय…

संबंधित समाचार