लखनऊ: जल संरक्षण को समर्पित ‘जल प्रहरी समारोह’ 30 मार्च को होगा आयोजित…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देशव्यापी जलसंकट से निपटने के लिये सरकार और समाज की पहल पर जल संरक्षण के उपायों में जुटे जल प्रहरियों का सालाना सम्मेलन इस साल फरवरी के बजाय अब 30 मार्च को आयोजित होगा। जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयोगों पर होगा मंथन केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक …

लखनऊ। देशव्यापी जलसंकट से निपटने के लिये सरकार और समाज की पहल पर जल संरक्षण के उपायों में जुटे जल प्रहरियों का सालाना सम्मेलन इस साल फरवरी के बजाय अब 30 मार्च को आयोजित होगा।

जल संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयोगों पर होगा मंथन

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक संस्था सरकारी टेल द्वारा आयोजित सम्मेलन में जल संवर्धन और जल संरक्षण के अनूठे उपायों और इस दिशा में किये जा रहे प्रयोगों पर विचार मंथन होगा।

संस्था की ओर से रविवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार मंत्रालय की सहमति से पहले जल प्रहरी समारोह के आयोजन की तिथि 3 फरवरी निर्धारित की गयी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण, पांच राज्यों में चुनाव और फसलों की कटाई को देखते हुए अब इसे 30 मार्च को दिल्ली में आयोजित करने का फैसला किया गया है।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी: इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए एमसीएमसी लें अनुमति, ऐसे करें आवेदन

संबंधित समाचार