अब्दुल्ला आजम ने दिया बड़ा बयान, कहा- मुझे मारने की रची जा रही साजिश…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी चुनाव सिर पर हैं, ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों की बयानबाजी भी सामने आने लगी है। समाजवादी पार्टी से सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि उन्हें मारने की कोशिश की जा रही है। पिछले कई दिनों से कोई मेरी गाड़ी का पीछा कर रहा …

लखनऊ। यूपी चुनाव सिर पर हैं, ऐसे में विभिन्न राजनीतिक दलों की बयानबाजी भी सामने आने लगी है। समाजवादी पार्टी से सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि उन्हें मारने की कोशिश की जा रही है। पिछले कई दिनों से कोई मेरी गाड़ी का पीछा कर रहा है। उन्हें फर्जी मुकदमें में जेल भेजने की प्लानिंग हो रही है।

आजम ने बीजेपी के स्वार, रामपुर सीट के प्रत्याशियों से बताया खतरा

उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के स्वार और रामपुर के प्रत्याशी उन्हें दुर्घटना या हिंसा में मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने उकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर ही आरोप लगा दिए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने सुरक्षाकर्मियों पर तनिक भी भरोसा नहीं है। क्या पता कब उन्हें बहाने से गोली मार दी जाए। उन्होंने कहा था कि प्रदेश सरकार ने सुरक्षाकर्मी उनकी रेकी करने के लिए लगाए हैं।

ये भी पढे़ं: हल्द्वानी: आग से जली सब्जी की दुकान, लाखों का माल राख

संबंधित समाचार