रामपुर : मिलक-शाहबाद के कांग्रेस प्रत्याशी घोड़े पर सवार कर रहे प्रचार
रामपुर, अमृत विचार। मिलक-शाहबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार एकलव्य ने वोट मांगने का अलग तरीका अपना रहे हैं। रविवार को उन्होंने शाहबाद के कई गांव में घोडे़ से जाकर वोट मांगे। इस दौरान उनके देखने वालों की भीड़ लग गई। विधानसभा चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन …
रामपुर, अमृत विचार। मिलक-शाहबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुमार एकलव्य ने वोट मांगने का अलग तरीका अपना रहे हैं। रविवार को उन्होंने शाहबाद के कई गांव में घोडे़ से जाकर वोट मांगे। इस दौरान उनके देखने वालों की भीड़ लग गई।
विधानसभा चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन भी करा दिया है। 14 फरवरी को वोट डाले जाने है। जिसके लिए सभी प्रत्याशियों के समर्थक भी जी जान से जुट गए हैं। प्रत्याशी अलग-अलग तरह से चुनाव प्रचार कर रहे हैं कोई घर-घर जाकर वोट मांग रहा,तो कोई सोशल मीडिया के माध्यम से वोट मांग रहा है।
लेकिन मिलक सीट के कांग्रेस प्रत्याशी कुमार एकलव्य ने वोट मांगने का अलग तरीका निकाला है। वह अपने क्षेत्र में वोट मांगने के लिए घोड़े से जा रहे हैं। रविवार को उन्होने शाहबाद के गांव शाहपुर देव गांव में घोड़े पर सवार होकर चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उनका वीडियो भी वायरल हुआ,जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है।उनके वोट मांगने के दौरान लोगों की भीड़ एकत्र रही।
