मुरादाबाद : संपत्ति के बंटवारे को लेकर तहेरे भाइयों ने युवक को चाकू मारकर किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। संपत्ति के बंटवारे को लेकर तहेरे भाइयों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लालबाग महादेव मंदिर के पास रहने वाले कैलाश की संपत्ति के बंटवारे को लेकर तहेरे भाइयों से विवाद चल रहा है। कैलाश ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। संपत्ति के बंटवारे को लेकर तहेरे भाइयों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लालबाग महादेव मंदिर के पास रहने वाले कैलाश की संपत्ति के बंटवारे को लेकर तहेरे भाइयों से विवाद चल रहा है। कैलाश ने पुलिस से शिकायत की थी। इसकी जानकारी होने पर तहेरे भाई रंजिश मानने लगे।

इसके तहत उन्होंने शनिवार की रात हमला बोल दिया। कैलाश ने बताया कि वह शनिवार रात घर पर थे। तभी तहेरे भाई विजय, अनिल मोनू आदि रॉड और चाकू लेकर घर में आ घुसे। इन लोगों ने आते ही उस पर हमला बोल लिया। मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। उसने शोर मचाते हुए किसी तरह जान बचाई।

हमलावर बाद में देखने की धमकी देते हुए चले गए। सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। एसएचओ मुगलपुरा अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार