लखनऊ मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर विद्यार्थियों से ठगी करने वाला गिरफ्तार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जन भर विद्यार्थियों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक फर्जी ठग शिक्षक को राजधानी पुलिस ने वृंदावन योजना के पास से गिरफ्तार किया है। हालांकि इस गिरोह का मुख्य सरगना मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार फर्जी ठग शिक्षक अवनीश चंद्र …

लखनऊ। लखनऊ मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जन भर विद्यार्थियों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक फर्जी ठग शिक्षक को राजधानी पुलिस ने वृंदावन योजना के पास से गिरफ्तार किया है। हालांकि इस गिरोह का मुख्य सरगना मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार फर्जी ठग शिक्षक अवनीश चंद्र श्रीवास्तव प्रयागराज के जॉर्ज टाउन थानांतर्गत अल्लापुर का रहने वाला है। वहीं गिरोह के सरगना संजय मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि वृंदावन योजना के सेक्टर-8 अंडरपास के समीप अवनीश मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस ने तत्काल छापेमारी की तो युवक भागने लगा। उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

भोलेभाले छात्रों को नौकरी का लालच देते थे दोनों आरोपी

मामले की जानकारी देते हुए पीजीआई कोतवाली प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि संजय और अवनीश इलाहाबाद में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग संचालित करते थे और कोचिंग में आने वाले भोले-भाले विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठकर ठगते थे।

लखनऊ मेट्रो में नौकरी निकली तो छात्रों से ऐंठ लिए पैसे

इसी दौरान लखनऊ मेट्रो में तकनीकि ग्रेड पर भर्ती निकली, तो इन दोनों ने कोचिंग के विद्यार्थियों को भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसें ऐंठे और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर बनाकर विद्यार्थियों को थमा दिया। इसके बाद पैसे लेकर फरार हो गये और अपना मोबाइल नंबर बदल लिया। जब विद्यार्थी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए पहुंचे तो उन्हें ठगी का शिकार होने का पता चला। इसके बाद ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पूछताछ के क्रम में अवनीश ने बताया कि इस प्रकार से वे कई विद्यार्थियों को ठग चुके हैं। संजय मिश्रा उसका सहयोगी व गिरोह का मास्टरमाइंड है।

ये भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: पीएम मोदी की पहली वर्चुअल रैली सोमवार को, हुईं यह तैयारियां…

संबंधित समाचार