लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, कही यह बड़ी बात…
लखनऊ। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसरपर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मौन श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर दोपहर में जीपीओ पर पहुंचे और यहां स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मौन श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने गांधी जी …
लखनऊ। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसरपर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मौन श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर दोपहर में जीपीओ पर पहुंचे और यहां स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर मौन श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने गांधी जी के प्रिय भजनों को भी सुना। सीएम योगी ने इस अवसर पर गांधी जी के आदर्शों पर चलने का लोगों से आह्वान किया। सीएम ने कहा की बापू के आदर्शों पर चलकर ही देश में रामराज्य आ सकता है।
भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महानायक, सत्य व अहिंसा के पुजारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
आपके द्वारा स्थापित उच्च मानवीय मूल्यों व आदर्शों का अनुसरण करते हुए हम सभी 'रामराज्य' की संकल्पना को साकार करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 30, 2022
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृतियों को नमन एवं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि… pic.twitter.com/GmC1zBR8SD
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 30, 2022
दूसरी ओर, राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने शहीद दिवस के अवसर पर राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में राजभवन परिवार के बच्चों ने बापू के प्रिय भजन प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में राजभवन के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़ें: बरेली: दूसरे राज्यों में रहने वालों के पास पहुंचने लगे नेताओं के फोन
