बहराइच: किसानों ने मनाया विश्वासघात दिवस, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बहराइच। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को विश्वासघात दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। भारतीय किसान यूनियन ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को तहसील परिसर में विश्वासघात दिवस मनाया। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आयोजित दिवस को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष …
बहराइच। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सोमवार को विश्वासघात दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को तहसील परिसर में विश्वासघात दिवस मनाया। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आयोजित दिवस को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोहनलाल वर्मा ने कहा कि कृषि संबंधित कानून को निरस्त कराने के लिए एक वर्ष से अधिक समय तक किसानों का धरना चला। जिसमें 700 से अधिक किसानों ने दम तोड़ दिया था।
किसानों की मांग पर केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून को रद्द कर दिया। धरने के दौरान नामजद किसानों के नाम वापस करने के बाद केंद्र सरकार ने कही थी। जिसमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा के किसानों को मुकदमे से हटाने पर सहमत बनी थी। इसके बाद भी किसानों पर से मुकदमा नहीं हटाया गया है। जबकि किसानों ने धरना वापस ले लिया है। भाकियू के तहसील अध्यक्ष रामगोपाल प्रजापति ने कहा कि केंद्र सरकार इतनी मौत के बाद भी किसानों के साथ धोखा कर रही है।
महासचिव बृजेश पाठक ने बताया कि अन्नदाता प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर मांग कर रहे हैं कि उनके वादे पर अमल किया जाए, लेकिन वादे पर कुछ नहीं की जा रही है। विश्वास घात दिवस मनाने के बाद सभी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान घनश्याम वर्मा, इबरार खां, पारस नाथ वर्मा, संतोष यादव, ज्ञान प्रताप, राजकुमार यादव समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
पढ़ें- सीतापुर: पुलिस ने अवैध शराब के साथ 51 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
