मुरादाबाद : तालाब में उतराता मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में सोमवार को तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में सोमवार को तालाब में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामला मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव नियामतपुर इकरोटिया का है। गांव से करीब छह सौ मीटर दूर जंगल में स्थित तालाब सोमवार सुबह करीब 35 वर्षीय युवक का शव लोगों ने उतराता देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना प्रधान को दी। प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकलवाया। इसके बाद मौजूद भीड़ से शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

एसएचओ संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के शरीर पर चोट का कोई स्पष्ट निशान नहीं मिला। मृतक ने ब्राऊन स्वेटर, काले रंग की गर्म बनियान, लाल रंग की चैकदार कमीज और गर्म पजामी पहनी थी। उसके दाएं हाथ में लाल रंग का कलावा बंधा था। इससे माना जा रहा है कि मृतक हिंदू था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार