अयोध्या: छात्रों को हो रही ऑनलाइन पढ़ाई में दिक्कत, करना पड़ रहा नेटवर्क की समस्या का सामना…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राज्य में विधानसभा चुनाव की तिथियां ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं की घड़ियां भी नजदीक आ रही हैं। फिलहाल स्कूल बंद हैं और विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई में काफी दिक्कत आ रही है। नेटवर्क की समस्या ऑनलाइन पढ़ाई …

अयोध्या। राज्य में विधानसभा चुनाव की तिथियां ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं की घड़ियां भी नजदीक आ रही हैं। फिलहाल स्कूल बंद हैं और विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों के छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई में काफी दिक्कत आ रही है।

नेटवर्क की समस्या ऑनलाइन पढ़ाई के आड़े आ रही है। साथ ही बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के पास स्मार्टफोन न होने से वे परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण व ठंड के चलते स्कूल छह फरवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। सिर्फ ऑनलाइन क्लासेज संचालित करने के निर्देश हैं। विद्यालय ऑनलाइन व वर्चुअल क्लासेज चला रहे हैं, जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पूरी तरह से नहीं मिल पा रहा है।

मोबाइल में नेटवर्क की समस्याओं के कारण उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। रूदौली निवासी शिवम तिवारी, श्रेया श्रीवास्तव, अनुराग, दीप्ति पांडे, आलोक वर्मा ने बताया कि वह इस बार हाईस्कूल का एग्जाम देंगे। विद्यालय बंद हैं और ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल में पर्याप्त नेटवर्क नहीं रहता है। इस कारण हमारी पढ़ाई बहुत बाधित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में एक परेशानी यह भी है कि कई छात्रों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं। वे स्वयं ही किताबों से पढ़ाई कर रहे हैं।

रूदौली स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ाने वाले अजय तिवारी ने बताया कि उनके पास कई छात्र नेटवर्क की समस्या लेकर आए थे। फिलहाल उन्हें गाइड किया जा रहा है। वहीं शहर के में ऐसी समस्याएं देखने को नहीं मिल रही है।

इस बार 77,227 परीक्षार्थी हैं पंजीकृत

इस बार जिले में यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों की संख्या पिछली बार से कम है। पिछली बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 85 हजार 581 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इस बार यह संख्या घटकर 77 हजार 227 रह गई। इस बार यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की संख्या 122 है। हाईस्कूल के 40,422 व इंटरमीडिएट के 36,805 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे।

चुनाव बाद 20 मार्च से शुरू हो सकती हैं परीक्षाएं

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 20 माच से शुरू हो सकती है। हालांकि बोर्ड ने डेटशीट जारी नहीं की है, लेकिन यह माना जा रहा है कि राज्‍य में विधानसभा चुनाव समाप्‍त हो जाने के बाद बोर्ड परीक्षा का आयोजन होगा। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 10 मार्च को समाप्‍त हो जाएंगे।

पढ़ें- मिर्जापुर: लालगंज मिलिट्री ग्राउंड पर उपाध्याय बंधुओं और अंग्रेजी पुलिस के बीच जमकर हुई थी झड़प

संबंधित समाचार