राष्ट्रीय घुड़सवारी : लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन पाटिल ने ‘एनईसी नोविस फॉल्ट एंड आउट’ प्रतियोगिता जीती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन पाटिल ने यहां महालक्ष्मी स्थित राइडर क्लब में एमेच्योर राइडर्स राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप की ‘एनईसी नोविस फॉल्ट एंड आउट’ प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। भारतीय घुड़सवारी महासंघ के  तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में रविवार को यहां दो प्रतियोगिताओं में घुड़सवारों ने शीर्ष सम्मान के लिए जज्बा दिखाया। व्लादिमीर (घोड़े …

मुंबई। लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन पाटिल ने यहां महालक्ष्मी स्थित राइडर क्लब में एमेच्योर राइडर्स राष्ट्रीय घुड़सवारी चैंपियनशिप की ‘एनईसी नोविस फॉल्ट एंड आउट’ प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। भारतीय घुड़सवारी महासंघ के  तत्वावधान में आयोजित इस टूर्नामेंट में रविवार को यहां दो प्रतियोगिताओं में घुड़सवारों ने शीर्ष सम्मान के लिए जज्बा दिखाया।

व्लादिमीर (घोड़े का नाम) की सवारी करते हुए 61वीं कैवेलरी के पाटिल ने शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्होंने 75 सेकंड में अपना चरण पूरा करते हुए 22 अंक हासिल किये। इसमें दूसरा और तीसरा स्थान मेजर कुणाल मलिक और शौर्य राय ने अपने घोड़े क्रमश: क्रिस्पिन 14 और स्कॉच की सवारी करते हुए हासिल किये। दोनों घुड़सवारों ने 20-20 अंक हासिल किये लेकिन मलिक अपना खेल पूरा करने में 74 सेकंड लिये जबकि राय ने 78 सेंकंड का समय लिया।

दूसरी प्रतियोगिता ‘ग्रेड तीन फॉल्ट एंड आउट’ में  धृति वाधवा ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने कॉनर नाम के घोड़े की सवारी करते हुए 78 सेकंड में अपना चरण पूरा किया और 20 अंक बनाये। इसमें दूसरा और तीसरा स्थान क्रमश: नितिन गुप्ता और कृष अग्रवाल ने हासिल किया।

संबंधित समाचार