अयोध्या: किसानों ने मनाया विश्वासघात दिवस, बोले- मांगें नहीं मानी गई तो फिर से देशव्यापी आंदोलन करने को होंगे मजबूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने तिकोनिया पार्क में पंचायत की और प्रदर्शन करते हुए विश्वासघात दिवस मनाया। पंचायत करने के बाद कलेक्ट्रेट जा रहे थे कि तहसील गेट पर पुलिस प्रशासन ने रोक लिया, जहां पर भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने रोड पर बैठकर जाम लगा दिया …

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने तिकोनिया पार्क में पंचायत की और प्रदर्शन करते हुए विश्वासघात दिवस मनाया। पंचायत करने के बाद कलेक्ट्रेट जा रहे थे कि तहसील गेट पर पुलिस प्रशासन ने रोक लिया, जहां पर भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने रोड पर बैठकर जाम लगा दिया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौंप कर प्रदर्शन वापस लिया।

विश्वासघात दिवस पर पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर बड़े आंदोलन चलने व 750 किसानों की शहादत होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा 9 दिसंबर को लिखित आश्वासन देने के बाद आंदोलन समाप्त किया गया था, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी पर कोई कमेटी नहीं बनाई गई।

किसान आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए। वर्मा ने चुनौती दी है कि यदि केंद्र सरकार समझौते का पालन नहीं करती है तो पुन: देशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा। अभय राज ब्रह्मचारी, श्रीराम वर्मा, जिला अध्यक्ष सूर्य नाथ वर्मा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भागीरथ वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन पांडे, महानगर अध्यक्ष अजय यादव, अरविंद यादव, फरीद अहमद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

किसान मोर्चा ने लगाया वादाखिलाफी का आरोप

जनपद में सोमवार को किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा जिला कमेटी के बैनर तले गांधी पार्क में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप लगाए। किसानों ने राष्ट्रपति व केंद्र सरकार से मांग करते हुए जिलाधिकारी नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा। किसानों पर गाड़ी चढ़ा कर हत्या करने की साजिश के दोषी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को मंत्री पद से हटाया जाए।

आंदोलन के दौरान शहीद किसान परिवारों को आर्थिक सहायता दिलाई जाए। किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाए। धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान तौल करवाकर समय से भुगतान कराया जाए। गन्ने की पर्ची किसानों को समय से उपलब्ध कराई जाए। मायाराम वर्मा, चौधरी राम सिंह, रामशंकर वर्मा, विशाल वर्मा, अखिलेश चतुर्वेदी, रामकृपाल पटेल और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-झांसी: कांग्रेस शहर कमेटी अध्यक्ष अरविंद ने समर्थकों के साथ छोड़ी पार्टी, यह है वजह…

संबंधित समाचार