रायबरेलीः संदिग्ध हालत में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, गांव में फैली सनसनी
रायबरेली। शिवगढ़ के मठ गोसाई मजरे दहीगांवा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मठ गोसाई मजरे दहीगांवा में दोपहर करीब 2 बजे राजरानी पत्नी कामता प्रसाद अपने 12 वर्षीय बेटे गौतम व जेठानी ममता पत्नी राजेश घर आई तो देखा कि घर के अंदर का दरवाजा बंद था। …
रायबरेली। शिवगढ़ के मठ गोसाई मजरे दहीगांवा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।
मठ गोसाई मजरे दहीगांवा में दोपहर करीब 2 बजे राजरानी पत्नी कामता प्रसाद अपने 12 वर्षीय बेटे गौतम व जेठानी ममता पत्नी राजेश घर आई तो देखा कि घर के अंदर का दरवाजा बंद था। उनकी बहू अपने कमरे में थी।
आवाज लगाने पर जब दरवाजा नहीं खुला तब राजरानी व ममता ने किसी तरह दरवाजा तोड़ा तो देखा कि कमरे में अंदर बहू सोनम (23) पत्नी बृजेश गोस्वामी साड़ी के फंदे से लटक रही थी। जब तक सोनम को फंदे से उतार कर नीचे करते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई तरह-तरह के कयास लगाने लगाए जाने लगे।
वहीं विवाहिता की सास राजरानी ने बताया कि उनका बेटा बृजेश गोस्वामी 20 दिन पहले सूरत गया है व सूरत में प्राइवेट नौकरी करता है। हम जब खेत गए तो बहू ठीक थी लेकिन वापस आए तो देखा कि बहू का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि सूचना मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच रही है अभी तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली।
तीन माह पहले हुआ था विवाह
तीन माह पहले कामता प्रसाद ने अपने बेटे बृजेश गोस्वामी की शादी सोनम पुत्री नान्हा गोस्वामी निवासी देवघाट जनपद प्रतापगढ़ से की थी। विवाहिता के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: चाचा शिवपाल ने नामांकन के बाद अखिलेश को दिया आशीर्वाद, कही यह बड़ी बात…
