भाजपा शासन में भ्रष्टाचार अपने चरम पर: सीताराम कुशवाहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश की झांसी सदर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सीताराम कुशवाहा ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला करते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। सपा उम्मीदवार ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल सक्सेना के साथ जनसंपर्क अभियान के …

झांसी। उत्तर प्रदेश की झांसी सदर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सीताराम कुशवाहा ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला करते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। सपा उम्मीदवार ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल सक्सेना के साथ जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा “आने वाला समय सपा का है। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।

विकास के नाम पर लोगों से सिर्फ झूठे वादे किये जा रहे है। पूर्व सरकारों की अपेक्षा भाजपा शासन में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।
हर तरफ लूट-खसोट मची है। ऐसे में अब प्रदेश की जनता युवा ह्रदय सम्राट एवं विकास पुरुष अखिलेश यादव जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने जा रही हैं। क्योंकि सपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने विकास के काम पर वोट मांगती है, जबकि भाजपा के पास अपना काम दिखाने के लिए कुछ भी नही है। भाजपा वाले सिर्फ दूसरो के कार्यों का श्रेय लेने एवं फीता काटने के लिए जाने जाते है।”

सीताराम कुशवाहा ने हसांरी, राजगढ़, बिजौली में जनसम्पर्क को गति देते हुए वोट देने की अपील की गई और कहा कि वर्तमान सरकार झांसी क्षेत्र की नालियों एवं सड़कों की व्यवस्था दुरूस्त नहीं करवा पाये, सपा सरकार में झांसी को बी-2 का दर्जा प्राप्त हुआ, स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता के साथ धोखा हुआ, उन्होंने कहा कि 10 मार्च को सपा सरकार बनते ही प्राथमिकता से इस पर कार्य किया जायेगा।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम एवं वरिष्ठ नेता अस्फान सिद्दीकी के संयुक्त नेतृत्व मे भाजपा के बूथ अध्यक्ष भगवान सिंह राजपूत ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। तत्पश्चात सपा उम्मीदवार का हरिजन कालौनी, सान्द्रा नगर, गोविन्द नगर, टपरियन, ग्वालटोली, राजगढ आंशिक, ग्रोथ सेन्टर, मे जनसम्पर्क के दौरान भव्य स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें:-राजनीतिक दलों ने सुचारू रूप से सदन चलाने में सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया : लोकसभा अध्यक्ष

संबंधित समाचार