नोएडा में दो युवतियों समेत 5 लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर रहने वाली दो युवतियों समेत 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 126 के सेक्टर 128 स्थित विश टाउन सोसाइटी के पास 40 साल के व्यक्ति का शव पेड़ से लटका …

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर रहने वाली दो युवतियों समेत 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि थाना सेक्टर 126 के सेक्टर 128 स्थित विश टाउन सोसाइटी के पास 40 साल के व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उनके अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है।

लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही युवती ने की आत्महत्या

थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में रहने वाली संध्या (20) ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अधिकारी के मुताबिक पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार थाना सेक्टर 63 के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली साक्षी सिंह (22) ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

लगातार हो रही आत्महत्या की घटना से लोग स्तब्ध

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वह लिव-इन रिलेशनशिप में एक युवक के साथ रहती थी। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 39 के सेक्टर 105 स्थित एक होटल में गौरव चौहान नामक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। उन्होंने बताया कि मृतक छलेरा गांव का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में ही रहने वाले कैलाश (32) नामक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: राजनीतिक दलों ने सुचारू रूप से सदन चलाने में सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया : लोकसभा अध्यक्ष

संबंधित समाचार