अमरोहा : बृजघाट पुल से गंगा में कूदा बुजुर्ग, पारिवारिक विवाद को लेकर उठाया कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा /गजरौला, अमृत विचार। बुजुर्ग ने आत्महत्या करने के इरादे से बृजघाट पुल से गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने बमुशिकल बुजुर्ग को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सोमवार को मेरठ के रहने वाले बुजुर्ग ने पारिवारिक कलह के चलते पहले तो जहर खरीदा और उसे खाने का प्रयास …

अमरोहा /गजरौला, अमृत विचार। बुजुर्ग ने आत्महत्या करने के इरादे से बृजघाट पुल से गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने बमुशिकल बुजुर्ग को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सोमवार को मेरठ के रहने वाले बुजुर्ग ने पारिवारिक कलह के चलते पहले तो जहर खरीदा और उसे खाने का प्रयास किया तो लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसने गजरौला के बृजघाट गंगा धाम पुल से गंगा में छलांग लगा दी। छलांग लतागे समय नीचे खड़े गोताखोरों ने देख लिया।

उन्होंने नाव की मदद से बुजुर्ग को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही बृजघाट चौकी इंचार्ज अमित सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और पूछताछ की। बुजुर्ग ने बताया कि वह पारिवारिक कलह के चलते काफी परेशान है और वह मरना चाहता है। चौकी इंचार्ज ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।

संबंधित समाचार