यूपी चुनाव: करोड़ों के मालिक हैं एसपी सिंह बघेल, रखते हैं यह हथियार…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री एसपीसिंह बघेल और उनकी पत्नी मधु सिंह बघेल के पास पैतृक जमीन के अलावा, कृषि भूमि, आवासीय प्लॉट, घर, दुकानें और बैंक बैलेंस के साथ-साथ जेवरात भी हैं। बघेल ने अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया है, उसमें मौजूदा बाजार भाव के …

लखनऊ। मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री एसपीसिंह बघेल और उनकी पत्नी मधु सिंह बघेल के पास पैतृक जमीन के अलावा, कृषि भूमि, आवासीय प्लॉट, घर, दुकानें और बैंक बैलेंस के साथ-साथ जेवरात भी हैं।

बघेल ने अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया है, उसमें मौजूदा बाजार भाव के अनुसार करीब 40 लाख रुपये की कृषि भूमि, करीब 50,00,000 रुपये मूल्य का आवास और 40,00,000 और 95,00,000 मूल्य के दो प्लॉट हैं। वहीं चल संपत्ति के नाम पर उस समय उनके पास 12,87,155 रुपये बैंक बैलेंस था।

बीजेपी प्रत्याशी बघेल के पास है पांच तोला सोना

उन्होंने अपने पास पांच तोला सोना होने की भी जानकारी दी थी, जिसकी कीमत 2,30,000 रुपये बताई गई थी। वह सालाना 46,388 रुपये का एलआईसी प्रीमियम भी जमा करते हैं। बघेल ने अपने पास जो हथियार होने का ब्योरा दिया है, उसमें 315 बोर की राइफल- करीब 50,000 रुपये और 32 बोर का रिवॉल्वर- करीब 1,00,000 रुपये का भी जिक्र है।

पत्नी मधु के पास हैं सत्तर लाख रुपए और दो घर

वहीं, उनकी पत्नी मधु बघेल के नाम 70,00,000 रुपये और 28,00,000 रुपये मूल्य(बाजार भाव) के बराबर के दो घर हैं। इसके अलावा आगरा में 42,00,000 रुपये की एक शॉप और नोएडा में 1,16,00,000 रुपये (बाजार भाव) की शॉप है। जबकि 1,15,00,000 रुपये और 29,00,000 रुपये मूल्य(बाजार भाव) की कृषि भूमि भी है। मधु सिंह के नाम दो आवासीय प्लॉट भी हैं।

एक प्लॉट की कीमत 40,00,000 रुपये (बाजार भाव) और दूसरा प्लॉट जो 2010 में 3,68,275 रुपये में खरीदी थी, उसका कब्जा नहीं लेने की वजह से मौजूदा मूल्य नहीं पता है। चल संपत्ति के रूप में उनके पास बैंक में 42,575 रुपये जमा थे और 15 तोला सोना भी था, जिसकी कीमत 7,20,000 रुपये बताई गई थी। करीब 1 किलो चांदी भी है, जिसकी कीमत 62,000 रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें: संभल : निराश्रित गायें स्कूल में बंद, पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक

संबंधित समाचार