बरेली: चुनाव में वर्कऑर्डर न होने से रुके कई सड़कों के निर्माण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के चलते शहर में कई सड़कों के निर्माण कार्य रुके हुए हैं। इससे सड़क, नाला सहित अन्य जरूरी कामों पर असर पड़ रहा है। इन कामों के पूरा होने में समय अधिक लगेगा। देर से ही लोगों को राहत मिल पाएगी। स्मार्ट सिटी परियोजना को छोड़कर नगर निगम, पीडब्ल्यूडी के कई …

बरेली,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव के चलते शहर में कई सड़कों के निर्माण कार्य रुके हुए हैं। इससे सड़क, नाला सहित अन्य जरूरी कामों पर असर पड़ रहा है। इन कामों के पूरा होने में समय अधिक लगेगा। देर से ही लोगों को राहत मिल पाएगी।

स्मार्ट सिटी परियोजना को छोड़कर नगर निगम, पीडब्ल्यूडी के कई छोटे बड़े काम अनुबंध, वर्कऑर्डर न होने पर थम गए हैं।नगर निगम के करीब साढ़े चार सौ कामों में से 50 काम ऐसे हैं, जो स्वीकृत होने के बाद अनुबंध न होने की वजह से रुक गए हैं।

इनमें सुभाषनगर नाला, परसाखेड़ा की सीसी रोड, आईवीआरआई सड़क चौड़ीकरण का पार्ट-2 के काम खास तौर से शामिल हैं। कुछ समय पहले शहर के सहसवानी टोला में सड़क निर्माण न होने का मामला सामने आया था। लोगों ने विरोध किया तो यहां मिट्टी से भराव तो करा दिया गया है लेकिन वर्क ऑर्डर न होने से निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है।

इसके लिए लोगों को चुनाव के बाद ही इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा संजयनगर, सुभाषनगर, पुराने शहर सहित कई जगहों पर भी सड़क-नालों के निर्माण स्वीकृत है लेकिन वे चुनाव के चलते शुरू नहीं हो पा रहे हैं।

इसी तरह कुछ समय पहले पीडब्ल्यूडी ने सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 38.87 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था। इसमें बिजली की लाइनों, पोल के साथ ही पेड़ों को भी शिफ्ट करने का एस्टीमेट शामिल है। शासन ने सड़क के एस्टीमेट में स्वीकृति की मुहर लगा दी।

कुछ कामों के टेंडर हो गए लेकिन कुछ काम के अनुबंध नहीं हुए हैं। हालांकि जल निगम शहर में सीवर ट्रंक, ब्रांच लाइन का प्रोजेक्ट चला रहा है। इसके अलावा नये एसटीपी लगाने का काम भी हो रहा है। जल निगम ने 216 करोड़ के ब्रांच सीवर लाइन का टेंडर के बाद अनुबंध कर काम शुरू कर दिया।

एसटीपी का निर्माण भी चल रहा है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता हटते ही अवशेष निर्माण कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

बरेली: पति पर वैश्यावृत्ति का दबाव बनाने का आरोप

संबंधित समाचार