बरेली: बसपा के मंडल पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों की समीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बसपा प्रमुख मायावती की 7 फरवरी को होने वाली रैली को सफल बनाने सहित कई मुद्दों को लेकर बसपा कार्यालय पर सोमवार को मंडल के चारों जिलों के उम्मीदवारों और प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पार्टी नेताओं ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क में पूरी शिद्दत के साथ जुट जाने का आह्वान …

बरेली,अमृत विचार। बसपा प्रमुख मायावती की 7 फरवरी को होने वाली रैली को सफल बनाने सहित कई मुद्दों को लेकर बसपा कार्यालय पर सोमवार को मंडल के चारों जिलों के उम्मीदवारों और प्रत्याशियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई।

इसमें पार्टी नेताओं ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क में पूरी शिद्दत के साथ जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में 7 फरवरी को बरेली में बसपा प्रमुख मायावती की रैली की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के प्रभारी गिरीश चंद्र जाटव के साथ कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदान अब बहुत ही नजदीक है।

इसलिए वे पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में हवा बनाने के लिए पूरी शिद्दत के साथ जुट जाएं। इसके साथ ही मंडल के चारों जिलों बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं के सभी जिलाध्यक्षों और प्रत्याशियों को मायावती के चुनावी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि 7 फरवरी को बसपा प्रमुख की चुनावी रैली की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चुनाव कार्यक्रम कराने के लिए बीसलपुर रोड पर राधामाधव पब्लिक स्कूल के सामने ग्राउंड की परमीशन प्रशासन से मांगी गई है। उम्मीद है कि यह जल्द ही मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: कुष्ठ रोगियों से करें संवाद, बढ़ाएं हौसला-आचार्य सत्येंद्र कुमार

संबंधित समाचार