रायबरेली: धारदार हथियार के वार से झोलाछाप की हुई हत्या, मचा हड़कंप…
रायबरेली। नसीराबाद के पूरे नकछेद गांव में घर में घुसकर पश्चिम बंगाल के एक झोलाछाप की धारदार हथियार से सिर पर वारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पत्नी ने जब पति के मोबाइल पर फोन किया, तब वारदात की जानकारी हुई। पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस …
रायबरेली। नसीराबाद के पूरे नकछेद गांव में घर में घुसकर पश्चिम बंगाल के एक झोलाछाप की धारदार हथियार से सिर पर वारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पत्नी ने जब पति के मोबाइल पर फोन किया, तब वारदात की जानकारी हुई।
पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस के अशोक नगर, थाना बारजुआ निवासी निर्मल मंडल (35) करीब 20 वर्ष पहले पूरे नकछेद गांव में आकर बस गया। निर्मल ने चौराहे पर ही जड़ी बूड़ी सहित दूसरी दवाओं से इलाज करने का काम शुरू कर दिया। घर फर उसके साथ उसकी पत्नी लिपि, दो बेटियां लीना और लीमा व पिता बलई रहते थे। सोमवार को उसकी पत्नी लिपि अपने भाई शिवजीत के साथ उसके घर अमेठी के शाहगढ़ चली गई थी। दाेनों बेटियां भी उसके साथ गई थी। घर पर निर्मल और उसके पिता बलई थे। बताते हैं कि रात में निर्मल की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे लिपि ने अपने पति को फोन लगाया, लेकिन कॉल नहीं उठी।
कई बार कॉल करने के बाद भी जब पति से बात नहीं हुई तो लिपि ने अपने चचेरे देवर आकाश को फाेन किया। दोपहर करीब 11.30 बजे आकाश निर्मल के घर गया तो देखा की बाहर का दरवाजा खुला हुआ है। बिस्तर पर निर्मल का रक्तरंजित शव पड़ा था। वहीं पिता बलई छत पर कमरे में थे और जीने का गेट अंदर से बंद था। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर सीओ इंद्रपाल सिंह, थानाध्यक्ष दयानंद तिवारी पहुंचे और तहकीकात की। साक्ष्य संकलन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। सीओ ने बताया कि निर्मल के परिवारीजन ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। जल्द ही वारदात का राजफाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: हैरदराबाद: आर्थिक तंगी से जूझ रहे दंपति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
