यूपी के विकास को रफ्तार देने में सहायक होगा आम बजट : स्वतंत्र देव सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय बजट देश की खुशहाली के साथ साथ उत्तर प्रदेश के विकास को और भी गति देगा। बड़ा राज्य होने के कारण उत्तर प्रदेश को इस बजट में सबसे ज्यादा मिला है।उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बजट में …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय बजट देश की खुशहाली के साथ साथ उत्तर प्रदेश के विकास को और भी गति देगा। बड़ा राज्य होने के कारण उत्तर प्रदेश को इस बजट में सबसे ज्यादा मिला है।उन्होंने कहा कि किसानों के लिए बजट में एमएसपी का कोटा 10 फीसदी बढ़ाया गया है। इससे किसानों की उपज को उनका सही दाम मिलने की सुरक्षा मिली है।

गंगा किनारे जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए की गई घोषणा आत्मनिर्भर कृषि व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए बजट में की गई घोषणा का सर्वाधिक लाभ उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के किसानों को ही मिलने वाला है। केन-बेतवा लिंक परियोजना से किसानों की 9.08 लाख हेक्टेयर जमीनों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। बजट में की गई किसान हितैषी घोषणाओं से किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेगी।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि गरीबों के लिए 80 लाख नए मकान दिए जाने की घोषणा गरीब हितैषी सरकार के संकल्प को सिद्ध करने वाली है। यूपी के सर्वाधिक लोगों को इसका लाभ मिलने वाला है। सरकार ने प्रदेश में 43 लाख लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास दिए हैं।

हर घर को नल से जल की सुविधा की योजना के तहत की गई घोषणा से भी उत्तर प्रदेश के करोड़ों परिवार लाभान्वित होंगे। इससे उन्हें साफ पीने का पानी घर पर ही मिलेगा। पोस्ट ऑफिस को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने की घोषणा से गांव के लोग सशक्त होंगे। उनके दरवाजे पर ही उन्हें बैंकिंग की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें:-अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी का चलना हुआ मुश्किल, वॉकर का लेना पड़ रहा सहारा, जानें वजह

संबंधित समाचार