अखिलेश यादव ने कसा शायराना तंज, बोले- ऐतिहासिक मंदी, लाखों की नौकरी कर गयी चट…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केन्द्रीय बजट को आम लोगों की जेब काटने वाला बताते हुये कहा कि यह बजट यूपी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दुखदायी युग की शुरूआत है। बता दें कि आज मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केन्द्रीय बजट को आम लोगों की जेब काटने वाला बताते हुये कहा कि यह बजट यूपी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दुखदायी युग की शुरूआत है। बता दें कि आज मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया है।

अखिलेश यादव ने बजट पर तंज कसते हुए ट्वीट कर कहा “काम-कारोबार सब हुआ चौपट…ऐतिहासिक मंदी, लाखों की नौकरी कर गयी चट…आम जनता की आमदनी गयी घट…बेकारी-बीमारी में बैंकों में जमा निकली सारी बचत…अब लोगों की जेब काटने के लिए आया भाजपा का एक और बजट…। उप्र से भाजपा के दुखदायी युग का अंत शुरू हो रहा है। यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।”

सस्ते होंगे ये सामान

अगर बात बजट में सस्ते और महंगे सामान की करें तो विदेश से आने वाली मशीनरी सस्ती होगी और खेती के उपकरण भी सस्ते होंगे। कपड़े और चमड़े का सामान सस्ता होगा।

हीरों के जेवर होंगे सस्ते

हीरों के जेवरात पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई और छातों पर इंपोर्ट ड्यूटी 20 फीसदी बढ़ाई गई है। इस तरह हीरे के जेवर सस्ते होंगे और विदेश से आने वाले छातों पर भी ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

क्रिप्टोकरेंसी से आय पर 30 फीसदी का टैक्स

वर्चुअल डिजिटल ऐसेट से आमदनी पर 30 फीसदी का टैक्स लगेगा। इसका साफ अर्थ है कि क्रिप्टोकरेंसी भी इसके दायरे में आ जाएगी और क्रिप्टोकरेंसी से आय पर 30 फीसदी का टैक्स लगेगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मोदी सरकार के आम बजट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया आई सामने, यह बोली जनता….

संबंधित समाचार