आयकर विभाग ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के परिसर से बरामद कि तीन करोड़ रुपये की नकदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने नोएडा में एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी कर करीब तीन करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बरामद तीन करोड़ रुपये की नकदी 2000 रुपये, 500 रुपये और 200 रुपये के नोट के रूप में परिसर …

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने नोएडा में एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी से जुड़े परिसरों पर छापेमारी कर करीब तीन करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बरामद तीन करोड़ रुपये की नकदी 2000 रुपये, 500 रुपये और 200 रुपये के नोट के रूप में परिसर में बनाए गए निजी लॉकर में रखी मिली।

सूत्रों ने कहा कि 30 जनवरी को ”कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी” मिलने के बाद तलाशी शुरू की गई थी और कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक करीब तीन करोड़ रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं और विभाग इसके स्वामित्व तथा स्रोत की जांच कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी उत्तर प्रदेश कैडर से हैं।

ये भी पढ़ें-

उच्च न्यायालय ने ट्विटर से पूछा : क्यों न इसे बंद कर देना चाहिए?

संबंधित समाचार