बरेली: 300 बेड कोविड अस्पताल में शुरू की गई कैंटीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोविड अस्पतालों में भर्ती संक्रमित मरीजों को उचित इलाज के साथ भोजन-पानी भी मुहैया कराने के लिए शासन गंभीर है। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप समाप्त हो जाने के बाद जिले के 300 बेड कोविड अस्पताल में कोई संक्रमित मरीज भर्ती नहीं था। इस पर यहां खाना वितरण बंद कर दिया गया …

बरेली,अमृत विचार। कोविड अस्पतालों में भर्ती संक्रमित मरीजों को उचित इलाज के साथ भोजन-पानी भी मुहैया कराने के लिए शासन गंभीर है। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप समाप्त हो जाने के बाद जिले के 300 बेड कोविड अस्पताल में कोई संक्रमित मरीज भर्ती नहीं था। इस पर यहां खाना वितरण बंद कर दिया गया था, लेकिन तीसरी लहर में अब अस्पताल में पांच मरीज भर्ती हैं।

वही स्टाफ भी मरीजों की देखरेख कर रहा है। अब विभाग ने अस्पताल के प्रशासनिक भवन में मरीजों के भोजन वितरण के लिए कैंटीन दोबारा से शुरु कर दी है। एसीएमओ प्रशासन डॉ. हरपाल सिंह के अनुसार मंगलवार से संक्रमितों और स्टाफ के लिए भोजन वितरण शुरू कर दिया है। वहीं किस समय नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम की चाय और रात्रि भोजन दिया जाना है इसका निर्धारण कर दिया गया है। पहले दिन 26 लोगों को भोजन वितरित किया गया है।

संबंधित समाचार