गोरखपुर: तांत्रिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने जमकर पीटा
गोरखपुर। सिकरीगंज इलाके के एक गांव में तांत्रिक ने महिला को गोद भरने की उम्मीद देकर इसके साथ दुष्कर्म किया। कब्जे से छूटने पर महिला ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तांत्रिक को जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस …
गोरखपुर। सिकरीगंज इलाके के एक गांव में तांत्रिक ने महिला को गोद भरने की उम्मीद देकर इसके साथ दुष्कर्म किया। कब्जे से छूटने पर महिला ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने तांत्रिक को जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। बता दें, दो महीने पहले संतान की आस में महिले का पति उसे तांत्रिक के पास पहुंच गया। कथित तांत्रिक विनोद ने उसे अपनी लच्छेदार बातों में फंसा लिया। भरोसा दिया कि वह उसे संतान सुख जरूर दिला देगा। तांत्रिक ने घर पर आकर एक पूजा करने की बात कही।
तांत्रिक, इसी पूजा को करने पीड़िता के घर पहुंचा था। इस दौरान उसने कुछ सामान लेने के बहाने, पति को बाजार भेज दिया। पीड़िता के सास-ससुर से बोला कि पूजा के वक्त केवल महिला ही रह सकती है। लिहाजा, सास-ससुर भी बाहर चले गए। महिला को अकेले पाकर तांत्रिक ने जाल फैलाया। तरह-तरह की बाजीगरी दिखाते हुए, आखिर उसने महिला को दबोच लिया।
महिला जब तक असलियत समझ पाती, वह तांत्रिक के चंगुल में फंसकर बेबस हो चुकी थी। महिला रोती-कलपती, चीखती-चिल्लाती रही, दरवाजा बंद होने की वजह से आवाज बाहर जा नहीं पाई। किसी तरह महिला भागकर कमरे से बाहर आई और चिल्लाने लगी। देखते ही देखते, वहां गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तांत्रिक को जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
पढ़ें- एलेक्स हेल्स बोले- बेतुका था इंग्लैंड का पाकिस्तान दौरा छोड़ने का, जानिए पूरा मामला
