बदायूं: बसपा प्रत्याशी ममता शाक्य का बढ़ता जनाधार, उदयवीर शाक्य का भी मिला समर्थन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं की बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ममता शाक्य का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी को झटका देकर अब बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य को उदयवीर शाक्य ने अपना समर्थन दिया है। दरअसल, ममता शाक्य बिल्सी से चुनाव लड़ने …

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं की बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ममता शाक्य का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी को झटका देकर अब बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य को उदयवीर शाक्य ने अपना समर्थन दिया है। दरअसल, ममता शाक्य बिल्सी से चुनाव लड़ने की लंबे समय से तैयारी कर रही थीं, लेकिन समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल महान दल का प्रत्याशी मैदान में उतर जाने के बाद उन्होंने सपा छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया  था।

जबकि सपा के जिला उपाध्यक्ष व बिल्सी से टिकट के प्रबल दावेदार उदयवीर शाक्य ने अपने समर्थकों के साथ कल पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं आज उदयवीर शाक्य ने बसपा प्रत्याशी ममता शाक्य को अपना समर्थन दे दिया। इस दौरान उदयवीर शाक्य ने कहा कि मुझे किसी कारणवश टिकट नहीं मिल पाया।

जिसके बाद आज मैंने मैंने समर्थकों को बुलाकर यह निर्णय लिया है कि वो क्षेत्रीय प्रत्याशी को ही वोट और सपोर्ट करेंगे और लोकल का ही विधायक बनना चाहिए। हालांकि उदयवीर शाक्य ने बसपा में शामिल नहीं हुए हैं। सिर्फ ममता शाक्य को ही समर्थन दिया है। इस मौके पर अबरार खान, डॉक्टर बीपी मौर्य, टिंकू शाक्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें-

बदायूं: बाहुबली डीपी यादव और उनकी पत्नी समेत छह ने लिया नाम वापस,72 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

 

संबंधित समाचार