अयोध्या: शटर काटकर पांच लाख के कपड़े और नगदी ले उड़े शातिर चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र के अमरगंज बाजार में मंगलवार रात एक दुकान का शटर काट कर चोर कीमती कपड़े और नगदी ले उड़े। कपड़ा व्यवसायी ने थाने में तहरीर दी है।थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। चोरी गए कपड़ों की कीमत करीब पांच लाख बताई जा …

अयोध्या। खण्डासा थाना क्षेत्र के अमरगंज बाजार में मंगलवार रात एक दुकान का शटर काट कर चोर कीमती कपड़े और नगदी ले उड़े। कपड़ा व्यवसायी ने थाने में तहरीर दी है।थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। चोरी गए कपड़ों की कीमत करीब पांच लाख बताई जा रही है।

वेल्डिंग मशीन से चोरों ने काटा शटर

खंडासा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव के चांद की अमरगंज बाजार में कपड़े की दुकान है। मंगलवार की रात चोरों ने दुकान का शटर वेल्डिंग मशीन से काटकर दुकान में रखे लगभग पांच लाख रुपए कीमत के कपड़े व कॉस्मेटिक और 2 हजार 5 सौ रुपए नगद पार कर दिया।

पीड़ित को सुबह हुई चोरी की जानकारी

चोरी की घटना की जानकारी पीड़ित चांद को बुधवार की सुबह हुई। मौके पर 10 से 12 इलेक्ट्रिक बिल्डिंग के राड पड़े हुए थे। दुकान के अंदर रखा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। दुकान से कपड़े व कॉस्मेटिक के सामान गायब थे। सूचना मिलने के बाद खंडासा थाने के उपनिरीक्षक राहुल यादव, कांस्टेबल देवल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ ने बताया घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: पीएम मोदी ने वर्चुअल रैली में BJP पदाधिकारियों को बजट के बारे में बताया

संबंधित समाचार