इटावा में बढ़ रहा कोरोना, दो डॉक्टर समेत 31 लोग हुए कोविड संक्रमित
इटावा। जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को 31 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जनपद में दो संक्रमित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बकेवर शासा से वहीं एक चार साल का बालक हुमायूपुरा से निकला है। वहीं जिला जेल से एक 24 साल के युवक को कोरोना हो गया है। वहीं …
इटावा। जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को 31 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जनपद में दो संक्रमित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बकेवर शासा से वहीं एक चार साल का बालक हुमायूपुरा से निकला है। वहीं जिला जेल से एक 24 साल के युवक को कोरोना हो गया है। वहीं एक 16 साल का युवक को कोरोना हो गया है जो कि राजकीय संप्रेक्षण गृह में है। इस तरह कुल मिलाकर 31 लोग कोविड संक्रमित हो गए हैं।
यूपी में आंशिक रूप से कम हुआ कोरोना
बता दें कि यूपी में कोरोना की रफ्तार में अब कुछ कमी आई है। जहां पहले तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही थी वहीं अब इस पर कुछ ब्रेक लगा है। हालांकि कोरोना से होने वाली मौतों में बहुत कमी नहीं आई है। गौरतलब है कि पूरे देश खासकर यूपी में लोग कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग न तो मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बहराइच: कैसरगंज से सपा प्रत्याशी बने मसूद आलम, नए चेहरे को पार्टी ने दी तरजीह
